Links

loading...
Showing posts with label नीम. Show all posts
Showing posts with label नीम. Show all posts

Monday, January 5, 2015

मुंह में छाले हो जाने पर क्‍या करें..?


मुंह में छाले हो जाने पर क्‍या करें..?

१ – गाय के दूध से बने दही में पका केला मिला कर खाने से छाले ठीक हो जाते हैं।

२ – ग्लिसरीन में भुनी फिटकरी मिलाकर रूई की सहायता से छालों पर लगाएं और कुछ देर लार टपकने दें। ऐसा करने से छाले ठीक होगें।

३ – सुबह उठने के साथ और रात को सोते समय छाछ से कुल्‍ला करें। छालों में आराम मिलेगा।

४ – हल्‍दी को पानी में डालकर कुछ देर रखें। फिर इस पानी को छान कर कुल्‍ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

५ – नीम की छाल को जलाकर सफेद कत्‍थे के साथ पीस कर छालों पर लगाने से छाले ठीक हो जाते हैं।

६ – जामुन के कोमल पत्‍तों को पीस कर पानी में मिला कर कुल्‍ला करने से छालों में आराम मिलता है।

७ – कत्‍था पानी में घोल कर गाढ़ा गाढ़ा छालों पर लगाएं। आराम मिलेगा।

८ – पीपल की छाल और पत्‍तों को पीस कर छालों पर लगाने से छाले खत्‍म हो जाते हैं।

९ – चमेली के पत्‍तों को चबा कर थूकने से छालों में आराम मिलता है।

१० – आंवले का रस निकालकर छालों पर मुलायम हाथों से लगाएं और लार बहने दें। तीन चार बार इस्‍तेमाल के बाद छाले ठीक हो जाते हैं।

११ – इलायची के दानों को पीस कर चूर्ण बना लें, भुनी हुई फिटकरी के साथ मिलाकर पेस्‍ट बनाकर छालों पर लगाएं और लार टपकाएं। आपको आराम मिलेगा।


१२ – अमरूद की दो तीन छोटी पत्तियों को कत्‍था मिला कर खूब चबाएं। इससे पुराने से पुराने छाले दूर हो जाते हैं।